कानपुर, अप्रैल 21 -- केडीएमए क्रिकेट लीग में छह मुकाबले खेले गए कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को छह मुकाबले खेले गए। इसमें विनर्स, यूनीमैक्स, बाबे लालू, वाईएमसीए, गांधीग्राम और एचबीटीयू की टीम विजेता बनीं। एचएएल मैदान पर खेले गए मैच में विनर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु ने 60 रन, सरवन ने 35 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तरुन क्लब की टीम 29.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रिषभ ने 35 रन व पीयूष ने 27 रन बनाए। विनर्स क्लब ने 80 रन से मैच जीता। रामलखन मैदान पर खेले गए मैच में यूनीमैक्स की टीम 26.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सचिन ने 30 रन व शिवम ने 22 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी प्रताप इंटरनेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.