बगहा, मार्च 9 -- बगहा, हसं/नप्र। वाल्मीकिनगर के नदीघाटी उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। वे चार बजे हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचे। 4.17 बजे शाम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी, एससी-एसटी सह जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम, कला संस्कृति एवं युवा मंत्री मोतीलाल निषाद, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के साथ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित किया। इससे पूर्व मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत शत वंदन बिहार। तू वाल्मीकि की रामायण, तू वैशाली का लोकतंत्र... बिहार का राज्यगीत शुरू होने के साथ ही सीएम के साथ सैकड़ों की संख्या उपस्थित लोगों ने खड़े होकर बिहार गीत का सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.