रांची, नवम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी और साला शिपिज त्रिपाठी से गुरुवार को एसीबी ने पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में विनय कुमार चौबे समेत उनके रिश्तेदारों व करीबियों के खिलाफ 24 नवंबर को एसीबी ने केस दर्ज किया था। पीसी एक्ट के तहत दर्ज केस के बाद इस केस में आरोपी बनाए गए विनय चौबे के ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी और साला शिपिज त्रिपाठी से एसीबी ने पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, शिपिज की कंपनियों में विनय कुमार चौबे के द्वारा निवेश कराने से जुड़े साक्ष्य एसीबी को मिले हैं। एसीबी ने मई माह में पीई दर्ज किए जाने के बाद से प्रारंभिक जांच की थी। एसीबी ने शिपिज त्रिवेदी के आय के स्रोत, कंपनियों में निवेश के स्रोत के साथ-साथ चल व अचल संपत्तियो...