रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एसीबी ने झारखंड में संचालित हो रहे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक को पत्र लिखकर विनय चौबे के मामले में जानकारी मांगी है। यह जानकारी मांगी है कि जेल में बंद आईएएस विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के पास किस-किस बैंक में कितने अकाउंट हैं। बैंक अकाउंट के साथ-साथ इन आरोपियों ने कितना लॉकर ले रखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि उक्त लोगों के नाम पर कोई लॉकर है तो उसे अगले आदेश तक फ्रिज कर दिया जाए। एसीबी को आरंभिक जानकारी मिली है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के नाम पर एसबीआई बैंक के दो लॉकर हैं। एसीबी कुल दो दर्जन से ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.