बिजनौर, फरवरी 7 -- नई दिल्ली के होटल हॉलिडे इन, मयूर विहार में शिक्षकों एवं प्राचार्यों के लिए आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सेमिनार में वीएसडी पब्लिक स्कूल, बिजनौर के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। यह कॉन्फ्रेंस नई शिक्षा नीति (एनईपी) के बाद शिक्षा में हुए बदलाव, नए एसेसमेंट सिस्टम, नवाचार, नेतृत्व, गुणवत्ता सुधार, तथा अक और मानव भावनाओं के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित थी। देशभर से आए शिक्षाविदों, प्राचार्यों एवं शिक्षा-प्रशासकों के साथ हुए विचार-विमर्श ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बना दिया। वीएसडी पब्लिक स्कूल, बिजनौर के लिए यह अवसर गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बन गया, जब एक ही विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। जो न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बिजनौर जनपद के ल...