मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मोतिहारी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली द्वारा संचालित डॉक्टोरल फेलोशिप 2025 के लिए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग के शोधार्थी विनय कुमार यादव का चयन किया गया है। शोधार्थी विनय सत्र 2024-2027 के अंतर्गत मीडिया अध्ययन विभाग में शोधरत है। उनका शोध विषय 'सोशल मीडिया द्वारा सतत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का अध्ययन (कुमाऊँ के लोक पर्व 'हरेला' एवं 'फूलदेई' के विशेष संदर्भ में)' है। यह शोध सोशल मीडिया के माध्यम से पारंपरिक लोक पर्वों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की चेतना को समाज तक पहुंचाने की भूमिका का विश्लेषण करता है। विनय कुमार यादव यह शोध कार्य डॉ. उमा यादव के पर्यवेक्षण में कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शोधार्थी विनय कुमार यादव पूर्व में यूजीसी द्वार...