कुशीनगर, फरवरी 18 -- टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार कुट्टी टोला निवासी 27 वर्षीय विनय गोंड अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उनकी हादसे में हुई मौत से घर पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी बबली देवी, चार वर्षीय बेटी किरन और एक वर्ष का मासूम दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार बेहोश जा रही है। मासूम दिव्यांश तोतली आवाज में ...पापा-पापा कहकर बिलख रहा था। यह देख वहां पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। दोनों बच्चे अब भी अपने पिता के लौटने की राह देख रहे हैं, लेकिन उन्हें क्या मालूम कि उनके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पति की मौत से बबली देवी का सुहाग उजड़ गया। वह रो-रोकर बार-बार यही कह रही थीं कि अब हमारा और इन मासूम बच्चों का सहारा कौन बनेगा? उनकी हालत देखकर गांव की महिलाओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की, ले...