उन्नाव, दिसम्बर 30 -- अचलगंज। विकास खंड सिकन्दरपुर कर्ण के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोशिएसन की एक बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से विनय राजपाल को अध्यक्ष व धीरेन्द्र रावत को मंत्री नियुक्ति किया गया। दस सदस्य समिति में आनंद दीक्षित को संरक्षक,चंद्रकांत को मीडिया प्रभारी, अजीत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर अरुण शुक्ला, शैलेन्द्र त्रिपाठी, नवनीत गौतम, शालिनी, अमरेश मिश्रा, आलोक अवस्थी, शैलेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...