जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ. तमल देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े कार्यकर्ता मर्सी अस्पताल पहुंचे और स्वर्गीय डॉ. देव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।सरयू राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. तमल देव का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए भी सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. देव ने सेवा भावना के साथ चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।श्रद्धांजलि देने वालों में हरे राम सिंह, अशोक कुमार, मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, विजय राव, अभय सिंह, गौतम धर, रंजिता राय सहित अन्य लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.