मेरठ, फरवरी 15 -- हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर मुनि भाव भूषण महाराज के सानिध्य में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के सातवें दिन शनिवार को 301 परिवारों ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। शनिवार को भगवान मुनिसुब्रतनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया और निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। भगवान का स्वर्ण कलश से अभिषेक हर्ष जैन, शांतिधारा अर्पित जैन, महेंद्र जैन ने की। आरती की दीप वैशाली जैन ने प्रज्ज्वलित किया। नित्य नियम पूजा के साथ विधान पाठ प्रारंभ किया। विधान में मुनि भाव भूषण जी महाराज ने कहा कि भूखे रहकर प्राण दे देना अच्छा है किन्तु निर्माल्य (मांसाहार) का सेवन अच्छा नहीं। कहा कि सरलता ही सबसे बड़ा धर्म है। जब व्यक्ति में गुणों का समावेश हो जाता है तो वह भी विनम्रता पूर्वक झुक जाता है। सायंकाल आरती का दीप गुरुकुल के छात्रों ने प्रज्ज्...