गिरडीह, अगस्त 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह नगर इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। झारखंड विधानसभा में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 की मंजूरी के विरोध में अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका। पुतला दहन को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता झंडा मैदान गिरिडीह में जमा हुए। यहां से आक्रोश मार्च निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। अभाविप गिरिडीह जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने कहा कि राज्य विवि विधेयक के तहत झारखंड के विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रति कुलपति, वित्तीय सलाहकार, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्ति के अधिकार को राज्यपाल के पास से हटाकर राज्य सरकार को देने का प्रावधान किया गया है। यह निर्णय पूर्णतः अलोकतांत्रिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.