शामली, जनवरी 22 -- विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार को गांव गंगेरू में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दर्जनों घरों की जांच की, जिसमें कई जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। साथ ही लंबे समय से बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर काट दिए गए। अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता किशोर गौतम और विजिलेंस प्रभारी सुधीर कुमार ने किया। गांव में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि समय पर बिल जमा करें और अवैध बिजली उपयोग न करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। किशोर गौतम ने बताया कि यह उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किया गया अभियान है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि चोरी रोकी जा सके और राजस्व की रक्षा हो। विभाग ने बिजली छूट योजना की भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...