पटना, फरवरी 5 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाने पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभात मालाकार ने कहा कि राजद के शासन में शाम के बाद लोगों को घर से निकलना मुश्किल था। वह दौर लूट, हत्या, अपहरण और जातीय नरसंहार का रहा। आज उसी पार्टी के नेता विधि-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...