लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के छात्र आयुष त्रिवेदी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में नवीन संसद भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. शशांक शेखर ने बताया कि मूल रूप से कानपुर देहात के निवासी आयुष त्रिवेदी राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय से एलएलएम की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आयुष को सामुदायिक सेवा, वृक्षारोपण, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, युवा विकास आदि क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया है। इस पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.