रिषिकेष, फरवरी 5 -- रानीपोखरी क्षेत्र के लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय के लिए पूर्व में आवंटित भूमि अन्य उद्देश्य के लिए देने के प्रयासों पर कांग्रेस बिफर गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए सरकार की इस कोशिश पर कड़ा एतराज जाहिर किया है। ऋषिकेश में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि वर्ष 2016 में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई थी, जो कि क्षेत्र के युवाओं और उच्च शिक्षा के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय था। उन्होंने कहा कि अब उसी भूमि को किसी अन्य प्रयोजन के लिए देने की तैयारी की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय डोईवाला क्षेत्र के युवाओं शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बन सकता था, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.