पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़। गोकुलपुर स्थित घोषपाड़ा में वैशाख अमावस्या पर मां काली की पूजा का आयोजन किया गया। पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नीम के पेड़ के नीचे मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त पूजा में शामिल हुए। महिला भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। मां को फल, फूल और पूजा सामग्री अर्पित की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों से वैशाख अमावस्या पर मां काली की पूजा की परंपरा चली आ रही है। भक्तों का मानना है कि मां की पूजा से घर में सुख-शांति आती है। लोग यहां मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर पूजा करते हैं। परंपरा के अनुसार माता को पाठा की बलि भी दी जाती है। जिले के हिरणपुर, महेशपुर, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। दोपहर ...