गोड्डा, फरवरी 6 -- मेहरमा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान से बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा होम के साथ संपन्न हुई। इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा को ले विगत तीन दिनों से कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे थे। जिसकी शुरुआत बुधवार को जलाधिवास के साथ जबकि गुरुवार को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास व फलाधिवास एवं आज वस्त्राधिवास एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसी के साथ 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी प्रारंभ हो गया। जिसकी समाप्ति कल शनिवार को होगी।इस अवसर पर धनंजय मिश्रा आचार्य एवं दिवाकर मिश्रा व छोटू झा उप आचार्य के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। जबकि प्रकाश साह, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र राजन कुमार व ...