दुमका, मार्च 18 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के जेरूवा गांव में मंगलवार को विधी विधान से वार्षिक चैती काली पूजा अर्चना की गई। मेनोका देवी , प्रतिमा देवी, रिना देवी, यमुना देवी, गीता देवी, पापिया देवी, पूर्णिमा देवी, लतिका देवी, सावित्री देवी, विशाखा देवी, मंजू देवी, तुला देवी, जियोनि देवी, दुलाली देवी, उन्नति देवी, यमुना देवी, नेवी देवी, भिरहादेवी आदि ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही चैती काली पूजा प्रत्येक वर्ष बंगाल चैत महीना के मंगलवार या शनिवार को अपनी सुविधा अनुसार की जाती है। पूजा से पूर्व सात गांव या तो सात घरों में भिक्षाटन किया जाता था। भिक्षाटन प्रथा को बरकरार रखते हुए प्रतेक परिवार से एक एक महिलाओं की संयुक्त एक टोली बनाकर सात घरों में भिक्षाटन किया गया। लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान द...