किशनगंज, अक्टूबर 7 -- किशनगंज। एक संवाददाता। जिले में सोमवार को लक्खी पूजा धूमधाम से मनाया गया। शाम में विधि-विधान एवं परम्परा के साथ मां लक्खी की पूजा की गई। इस अवसर पर मां लक्खी का भव्य दरबार सजाया गया था। पूजा अर्चना कर मां लक्खी से सुख समृद्धि की कामना की गई। लक्खी पूजा को लेकर शाम में माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम तक लोग एक दूसरे के घर जाकर मां लक्खी के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार कोजागरी लक्ष्मी पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा से अमृत बरसता है। महिलाएं शाम ढलने के बाद पूजा-अर्चना करती हैं। छत और घर के आंगन पर मां लक्ष्मी के स्वागत में अल्पना बनाकर गन्ना, खीर रखी जाती है। बंगाली समाज में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर घर-घर मे कोजागरी लक्ष्मी पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.