पीलीभीत, मई 11 -- पूरनपुर। सतभइया बाबा स्थल पर विधिविधान से पूजन के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने निर्माण कार्य आरंभ करा दिया है। इस दौरान वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। अभी कुछ दिन पहले रेलवे अफसरों द्वारा बिना किसी सूचना के सतभइया बाबा स्थल के पास यज्ञशाला समेत अन्य निर्माण को क्षतिग्रस्त करने का आरेप लगा था। इस कार्रवाई से संगठनों में उबाल था। चार दिन पहले तहसील में एसडीएम की मौजूदगी में आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने निर्माण शुरु कराने का ऐलान किया था। पूर्व तय कार्यक्रम के तहत काफी संख्या में कार्यकर्ता रविवार को सतभइया स्थल पर पहुंच गए। सात संतों ने बुनियाद का पूजन करके निर्माण प्रारंभ करवाया। यहां पर निर्माण के साथ ही अखंड पाठ का आयोजन भी जारी रहेगा। निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.