अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। हवालबाग के विमौला में कौशकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव और तुंगेश्वरी देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू हुई। महंत महामंडलेश्वर भगत जी महाराज ने बताया कि 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां मध्य प्रदेश के कथा व्यास महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज, महामंडलेश्वर दीपकेश्वरानंद महाराज रुद्राक्ष तपोवन लखनऊ, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (प्रधान पुजारी) जागेश्वर धाम, आचार्य नवीन पंत, विनोद जोशी, हर्ष भट्ट, अमित भट्ट, प्रदीप तिवारी, बलवंत चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...