कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में गुरूवार को व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन सभागार में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स के साथ बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर बैठक की गयी। इस दौरान प्राधिकार सचिव गौतम कुमार ने पारा लीगल वोलेनटियर्स को कई प्रकार की क़ानूनी प्रावधानों, प्राधिकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी l पीएलवी को निर्देश दिया गया कि 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार- प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करें और पक्षकारों को समझा- बुझाकर अपने- अपने मामलो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.