बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में तीन कर्मियों की नियुक्ति शेखपुरा, निज संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी की देखरेख में तीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। आशीष कुमार को कार्यालय सहायक, कुंदन कुमार को डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा सुरवल्ली को ऑफिस अटेंडेंट के पद पर पदस्थापित किया गया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने नवनियुक्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...