कुशीनगर, जनवरी 30 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव प्रभात सिंह ने गुरुवार को देवरिया जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद कुशीनगर से संबंधित बंदियों की कुल संख्या 844 पाई गई। इनमें सिद्धदोष बंदियों की संख्या 88 है, जिनमें 85 पुरुष एवं 03 महिला शामिल हैं। विचाराधीन बंदियों की कुल संख्या 743 है, जिनमें 680 पुरुष एवं 25 महिला तथा 37 अल्पवयस्क बंदी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कुल 4 पुरुष बंदी निरुद्ध हैं। सिविल बंदियों में 7 पुरुष तथा अन्य (विदेशी) बंदियों की संख्या 02 पुरुष पाई गई। जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ बच्चों की संख्या 3 है। निरीक्षण के दौरान कारागार के बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय एवं महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, साफ-सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.