आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़ । विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 की अवधि 15 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका राजन ने मध्यस्थता के सफल आयोजन के लिए मध्यस्थगण के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित कराए जाने का निर्देश दिया । कहा कि अभियान का उद्देश्य न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम करना है और आमजन को सस्ता, सरल एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने विवादों के समाधान के लिए इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सुलह-समझौते के जरिए मामलों का निस्तारण कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...