लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा ने अपने सभी इकाईयों के साथ एक दिवसीय ट्रेनिंग एंड कंसल्टेशन प्रोग्राम नेशनल लोक अदालत और मेडिएशन फॉर दा नेशन 2.0 मुख्य चर्चा के विषय आयोजित किया गया। जिसमें सभी न्यायिक अधिकारी, मध्यस्थ, लीगल डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वालिंटियर्स, सिविल कोर्ट के कर्मी और अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, पीएलए चेयरमैन शिव कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व डालसा के महिला पीएलवी ने न्यायिक अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया। सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डालसा कर्मी ज...