पौड़ी, दिसम्बर 10 -- राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बालिका शिक्षा विद्यालय में बच्चों का नामांकन और ठहराव विषय पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलवी मनीष खुगशाल ने सभी कानूनी अधिकार की जानकारी देते हुए विधिक सेवाओं के बारे में बताया। इस मौके पर संदर्भदता जगमोहन सिंह नेगी, विवेकानंद माधवाल, संकुल समंवयक आशा बुडाकोटी, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य जसवंत सिंह रावत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.