चंदौली, फरवरी 10 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद विधिक साक्षरता/ सेवा शिविर मेगा शिविर का आयोजन आगामी 22 फरवरी को होना सुनिश्चित है। इसी क्रम में सोमवार को विकास खण्ड धानापुर में प्री-मेगा कैम्प बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों के स्टाल लगाए गए। जिसके माध्यम से निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाती के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं के बारे में आमजन मानस को जागरूक किया गया। सचिव जिला वि...