कौशाम्बी, फरवरी 10 -- चायल तहसील परिसर में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर मेला आयोजित हुआ। लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को स्टाल लगाकर जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि सरकार निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांग, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, आंसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा, बैंक सहायता ऋण योजनाओं, मानव तस्करी, संस्कृति विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति आदि के विषय में जानकारी दी। इस दौरान शिविर में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के प्रतिभाग न करने पर नाराजगी जताई। पीएलवी नरेंद्र दिवाकर ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग, पशुपालन, श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी सहित कुल 37 विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.