धनबाद, फरवरी 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को शिवपुर गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अधिकारमित्र एजाज अहमद ने ग्रामीणों को विधिक सहायता सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। बालश्रम, बाल विवाह, डायन-बिशाही, नशोखोरी आदि से दूर रहने की बातें कही। सड़क दुर्घटना सहित अन्य आपदाओं से मौत के एवज में मिलनेवाले मुआवजा की जानकारी दी। जगदीश रजक, उमाशंकर मंडल आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...