गौरीगंज, फरवरी 14 -- भादर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। पीपरपुर एवं रामगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर की पीएलवी अंजू सिंह ने पंपलेट वितरित कर लोगों को शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...