उरई, फरवरी 22 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया। साथ ही 722 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया गया और पंजीयन किए गए। 37 विभागों ने स्टॉल लगाए गए थे, जहां 722 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, बैंकिंग, महिला कल्याण समेत कई विभागों ने पंजीकरण, प्रमाणन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बना सेवाएं प्रदान कीं। यहां पर छात्र-छात्राओं का नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। नाटक से घरेलू हिंसा, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार और किसानों की समस्याओं जैसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.