वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में रविवार को विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के वृहद मेगा कैम्प दुर्लभ हैं। ये कभी-कभी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किये जाते है। वृहद कैम्प में विधिक जागरूकता के साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को लाभ वितरण एक ही बैनर तले किया गया। उन्होंने कहा गया कि गरीब एवं असहाय होना अपराध नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 39 (ए) को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ही साकार किया जा रहा है। यह मेला वस्तुतः विधिक ज्ञान एवं शासकीय योजनाओं के ज्ञान का संगम है। जिलाधिकारी सत्येंन्द्र कुमार ने कहा कि सेवा शिविर का उद्देश्य सफल ...