बागपत, फरवरी 12 -- खेकड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के तत्वावधान में गुरुवार को खेकड़ा तहसील परिसर में लघु विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत की सचिव अंकिता सिंह ने किया। शिविर में निर्धन, दिव्यांग, बच्चे, महिलाएं, श्रमिक, एससी एसटी समेत अन्य वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार प्रदीप राणा आदि ने सहयोग दिया। एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई चांदीनगर। सरफाबाद गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की और से कृमि मुक्त दिवस पर केम्प लगाकर बच्चों की जांच की गयी और ऐलबैण्डांजोल की टेबलेट खिलायी गयी। इस मौकें पर प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार,शिक्षक शाहनवाज सहित स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...