मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। आगामी 22 फरवरी को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। एडीएम ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण और कृषि विभाग, श्रम विभाग बाल विकास उद्यान विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों को अपने-अपने स्टाल लगाने और लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.