बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड साऊंघाट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लघु शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती राज बाबू ने शिविर में जानकारी दिया कि 22 फरवरी को अटल प्रेक्षागृह बस्ती क्लब में मेगा व वृहद शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा। सचिव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना है। न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुंच बनाना है। इस ल...