मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- छपार। उत्तम शुगर मिल खाइखेडी के दत्तियाना में स्थित गन्ना क्रय केंद्र का विधिक माप निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया।और बाट रखवाकर काटे की शुद्धता को परखा। गांव दत्तियाना में मंगलवार को विधिक माप निरीक्षक अनिल कुमार व नायब तहसीलदार अमित कुमार, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक खाइखेडी सतीश कुमार व वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक रोहाना मिल के साथ पहुंचे। उन्होंने दत्तियाना में स्थित उत्तम शुगर मिल खाइखेडी के गन्ना क्रय केंद्र सी का निरीक्षण करते हुए सरकारी मोबाइल वैन से 45 कुंतल के बांट कांटे पर रखवाकर कांटे की शुद्धता को परखा। जहां पर कांटे का तौल सही पाया गया। वहां पर किसान भी मौजूद रहे। इस दौरान डीजीएम पवन जैनर, अरुण कुमार व गन्ना प्रबंधक प्रदीप त्यागी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.