प्रयागराज, फरवरी 22 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने विधिक सहायता केंद्र के तत्वावधान में आयोजित विधिक परामर्श शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम रामदुलारी बच्चू लाल पीजी कॉलेज, नवाबगंज सोरांव में विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की ओर से आयोजित हुआ। छात्रों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार एवं पॉक्सो कोर्ट के न्यायिक अधिकारी विनोद कुमार चौरसिया से संवाद कर विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...