हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीजी कॉलेज कुछेछा में एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ तथा नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करना था, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर विधिक सेवाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सैय्यद कमर हसन रिजवी द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए किया गया। उन्होंने विधिक जागरूकता को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर निर्धन, वंचित एवं कमजोर वर्गों तक न्याय सुलभ कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की मू...