आरा, जनवरी 13 -- शाहपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के बीच आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता सीताराम ठाकुर और पारा विधिक स्वयंसेवक प्रत्युष कुमार और अशरफ हुसैन खान ने भाग लिया। न्यायालय से विभिन्न तरह के मामलों को सुलभ तरीके से निपटारा करने की बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि छोटे-मोटे झगड़ों को न्यायालय नहीं जाने दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...