अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में रविवार को फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष गुंजन पाण्डेय एवं सचिव रोहित कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों और कानूनी उपचारों के प्रति सचेत करना था। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने बाल विवाह उन्मूलन पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। उन्होंने लोक अदालत के महत्व को समझाते हुए बताया कि कैसे ग्रामीण बिना किसी खर्च के अपने पुराने विवादों का निपटारा कर सकते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता राहुल रंजन ने पंचायत स्तर पर विधिक सहाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.