जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- करपी, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के द्वारा बंसी प्रखंड के शादीपुर ईट भट्ठा एवं मखमिलपुर महादलित टोले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पैरा लीगल वालंटियर संजय कुमार ने कहा कि संस्कृति और मूल्यों की रक्षा की जानी चाहिए। आज जो अच्छा है, जो सुंदर है, उसे मिटने ना दें। अपनी संस्कृति, जड़ों और नैतिक मूल्यों की रक्षा करें। अपने आसपास देखें कि कौन कमजोर है और कौन सच्चा है। कौन सच्चा है, लेकिन मुश्किल में है और उनकी रक्षा का संकल्प ले। चाहे वह स्त्री हो या पुरुष हो। पर्यावरण की रक्षा करें। पेड़ों और प्रकृति की रक्षा करें। पेड़ जीवन हैं। कई लोग रक्षाबंधन में वृक्षों को राखी बांधकर संकल्प लेते हैं। आज की गई रक्षा कल को सुरक्षित बनाती है। बच्चों के अधिकारों, शिक्षा...