रामगढ़, अप्रैल 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज रंजीत कुमार की देखरेख में शनिवार को विधिक जागरुकता रथ डाड़ी प्रखंड पहुंचा। इस दौरान डाड़ी प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डाड़ी बीडीओ अनुप्रया और सीओ केके वर्मा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। चीफ डिफेंस काउंसिल मुरली राणा और विकास पांडेय ने बताया कि डीएलएसए की सहायता से गरीब लोग आसानी से न्याय पा सकते हैं। विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। शिविर में कानूनी जानकारी लेने के लिए टॉल फ्री नंबर 15100 जारी किया गया है। साथ ही सभी को प्री-लिटिगेशन और मध्यस्थता प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके अलावे प्रखंड के विभिन्न पंचायत में भी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.