रांची, फरवरी 28 -- रातू, प्रतिनिधि। झालसा एवं डालन का जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तत्वावधान में शुक्रवार को पंचायत सचिवालय भवन में एकदिनी विधिक जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एलएडीसी कविता कुमारी ख्याती, पीएलस पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, अफरोज अंसारी, निशांत निश्चल, नेहा तिर्की, प्रियम सक्सेना, पूनम देवी ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, दहेज प्रथा, पारिवारिक हिंसा, जमीन विवाद और कल्याणकारी योजना की जानकारी देकर नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में बताकर लोगों की समस्याएं सुनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...