गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सोमवार को विधायक और पदाधिकारियों के बीच उत्पन्न विवाद पर गहरी चिंता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जिला स्थापना के लगभग 35 वर्ष हो रहे हैं। इस दौरान कई विधायक और पदाधिकारी भी मिले। सभी ने मिलकर जिले को सजाने और संवारने का काम किया। कभी- कभी किसी विकासात्मक मुद्दों पर मतभेद सुनने को मिलता था। जहां भी सार्वजनिक तौर पर जनहित की बातें होंगी तो सामान्य विवाद होना लाजमी है। पिछले 23 मई को आयोजित जिला विकास समन्वय -सह- निगरानी समिति की बैठक में विधायिका और कार्यपालिका के बीच उत्पन्न विवाद से प्रबुद्ध नागरिक सदमे में हैं। ऐसा मतभेद और मनभेद कभी न सुना था और न देखा था। विकास के लिए लोकतंत्र के चारों स्तंभों को आपस में सहयोग और समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.