मुरादाबाद, मार्च 12 -- सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। कहा रंगों का यह त्योहार हिन्दू -मुस्लिम सब मिलकर मनायेंगें। विधायक ने अपने कार्यकर्तओं को होली की मुबारकबाद देते हुए कहा यह देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है, हमारे देश में सब मिलझुल कर रहते हैं। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। रमजान के पवित्र महीने में रंगों का त्योहार होली है। हम शांति अमन और भाईचारे का पैगाम दे रहे हैं। विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी को गले मिलकर, पुष्पा वर्षाकर, फल, गुझिया खिलाकर होली की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर सभी हिन्दू भाइयों ने विधायक के लोगों से गले मिलकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हाजी मौहम्मद उस्मान एडवोकेट, सपा के यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, वीर सिंह यादव, रमाकान्त सैनी, चिराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.