घाटशिला, फरवरी 3 -- घाटशिला।घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट (अधिषद्) सदस्य मनोनीत किये जाने की खुशी में मंगलवार को झामुमो संम्पर्क कार्यालय में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हे दुर्गा चरण मुर्मू एवं जगदीश भकत ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वादत किया। इस मौके पर जगदीश भकत ने कहा कि इनका यह मनोनयन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2000 के तहत झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा किया गया है। सिनेट सदस्य बनने के बाद कोल्हान में शिक्षा के बेहतरी को लेकर विधायक हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि इससे संबंधी अधिसूचना कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत झारखंड विधानसभा से कोल्हान क्षेत्र के 06 विधायकों को ...