घाटशिला, फरवरी 2 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट (अधिषद्) सदस्य मनोनीत किया गया है। इनका यह मनोनयन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2000 के तहत झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा किया गया है। इससे संबंधी अधिसूचना कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत झारखंड विधानसभा से कोल्हान क्षेत्र के 06 विधायकों को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य मनोनीत किये गये हैं। उनमें मझगांव के विधायक निरल पूर्ति, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू तथा घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हैं। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय का सीनेट (अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.