मैनपुरी, फरवरी 6 -- मैनपुरी। एसई मुकेश कुमार व अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय मनोज कुमार ने विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत जनपद की बिजली व्यवस्था व कार्यों की प्रगति से विधायक को अवगत कराया। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष में भेजे गए प्रस्ताव की सूची भी प्रेषित की। एसई ने बताया कि बिजली संबंधी प्रत्येक अपडेट को जनपद के सभी 56 बिजलीघरों में सूचना के लिए ग्रुप संचालित है। जिसमें प्रत्येक अपडेट को शेयर किया जा रहा है। बताया कि वर्तमान में ओटीएस योजना का तीसरा चरण संचालित है, जिसमें बकायेदारों को शत प्रतिशत सरचार्ज माफी व 15 प्रतिशत छूट मिल रही है। वहीं उपभोक्ताओं को घर बैठे समस्या का हल कराने की सुविधा दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित कार्यों का विवरण- परौंख में 1 नये बिजली घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.