लखीसराय, फरवरी 23 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। डिग्री कालेज संघर्ष समिति के छात्र सदस्यों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल से यहां डिग्री कालेज खोलने की मांग की। सदस्य मुकेश कुमार मोदी और अन्य ने जद यू पार्टी कार्यालय के पास भेंट की एवं मांग रखी। कहा कि इंटर की परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही परीक्षा फल निकलेगा। जल्द खुलने पर इस साल एडमिशन शुरू हो जाता। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...